बीच नदी में अचानक नाव टूट कर दो टुकड़ों में बंट गयी

नाव पर सवार लोग डूबने लगे लेकिन तत्काल उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। 


दीपक कुमार


 बगहा। एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गंडक नदी में बड़ा हादसा हुआ है। खराब मौसम के बीच नदी में नाव दो टुकड़ों में बंट गयी। नाव पर सवार लोग डूबने लगे लेकिन तत्काल उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। 
बगहा के कैलाश नगर घाट से ये बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीच नदी में अचानक नाव टूट कर दो टुकड़ों में बंट गयी। नाव पर सवार लोग घबरा कर नदी में कूदने लगे। बताया जा रहा है कि नाव पर तीन महिला के अलावा लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे। तत्काल रेस्क्यू कर मौके पर डूब रहे लोगों को बचा लिया गय़ा। नाविकों की टीम ने डूब रही महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया। घटना की सूचना आम लोगों को मिलते ही अफरा-तफरी मच गयी। प्रशासनिक टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। नाव के टूटने पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या बिना किसी सुरक्षा मानकों के ही नाव का परिचालन किया जा रहा है। लोगों की जान से खिलवाड़ करते हुए उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। प्रशासन की तरफ से नावों की नियमित तौर पर जांच भी नहीं की जा रही थी फिलहाल  पूरे मामले की जांच में प्रशासनिक जांच की जा रही है।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image