अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर शत शत नमन


मंगल पांडे को नमन मेरा,
सोए जन मन को जगा दिया।
ऐसा  विद्रोह था किया शुरू,
जिसने गोरों को भगा दिया।
स्वाभिमान और धर्म से जिसको,
कोई डिगा नहीं पाया।
जय देश धर्म, वंदे मातरम्,
जिसके संग सबने दोहराया।
हे ब्रहमशक्ति ,हे जननायक,
भारत मां के सच्चे सपूत।
हे क्रांतिजनक तुमको प्रणाम,
तुम्हीं थे क्रांति के अग्रदूत।।
डॉ.अनिल शर्मा 'अनिल'
धामपुर,उत्तर प्रदेश


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
सफेद दूब-
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
ठाकुर  की रखैल
Image