योग तो एक साधना है, प्रभु की ये आराधना है|
संस्कारों के सुदृढ़ भावों की ये परिकल्पना है||
योग से योगी बने शिव ,कृष्ण योगेश्वर कहाये|
योग मुद्रा को लगा कर, ध्रुव अटल पद को है पाये||
योग ने वह कर दिखाया, जो असंभव सा लगा है|
अपनी सांसों पर नियंत्रण , योग की ही एक क्रिया है||
इस सकल ब्रह्माण्ड में सब स्वस्थ हों ये कामना है||
..... योग तो एक साधना है...
योग गुरु बनकर के हमने, विश्व को जाग्रत किया है |
स्वस्थ हो जन जन जगत में, योग परिभाषित किया है||
योग ने हमको सिखाया, विश्व है परिवार अपना|
सब सुखी हों विश्व में ये, योग का है दिव्य सपना ||
ऊँ की ध्वनि से दिशायें, गूंज उट्ठें कामना है ||
....... योग तो एक साधना है.. 🌷🌷🌷
©प्रतीक्षा तिवारी
कानपुर