शासन से नामित सभासदों को खीरी सांसद की अध्यक्षता में SDM ने दिलाई शपथ

दि ग्राम टुडे विकाश शुक्ल


सिंगाही-खीरी।शासन स्तर से नगर पंचायत में नामित किये गए तीन सभासदों को सोमवार को नगर पंचायत मैरिज हॉल सभागार में भारतीय जनता पार्टी से खीरी सांसद व क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष  व नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष  उपजिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


नगर पंचायत सिंगाही में सोमवार को शासन द्वारा नामित सभासद कमल जायसवाल, सुकेश रस्तोगी तथा पूजा सोनी को उपजिलाधिकारी/अधिशाषीअधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ एक शादे समारोह में दिलाई। उपजिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नामित सदस्य निर्वाचित सदस्यों की तरह तन मन के साथ नगर पंचायत का सहयोग देते रहेंगे तो विकास का पहिया और तीव्र गति से चलेगा। नामित सभासदों को भारतीय जनता पार्टी से खीरी सांसद अजय मिश्र, भारतीय जनता पार्टी से क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा, सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र, सहित नगर के बहुत से भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ताओं व नगर के निर्वाचित सभासदों ने मिलकर फूल मालाओं के साथ उत्साह वर्धन करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की व नगर के कार्यों में  सहयोग प्रदान हेतु ऐसी अपेक्षायें की, कि जिससे नगर में विकास का पहिया और तीव्र गति से चल सके। नामित सभासदों के इस शपथ समारोह में सुनील कुमार बत्रा, राम प्रकाश सोनी, रामगोपाल सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप पुरवार, प्रदीप श्रीवास्तव सहित नगर के समस्त सभासद व भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image