ऋषि आश्रम स्थित महादेव मंदिर पर महारुद्राभिषेक व हवन का आयोजन


लोगों का कहना है कि ये स्थान रामायण में भी वर्णित है


लोगो का कहना है कि जो लोग आज तक इस स्थान पर सच्चे मन से आते है वह कभी खाली नहीं जाते हैं


मीर शहनवाज


दरभंगा। COVID-19 कोरोना महामारी से बचाव व विश्व कल्याण हेतु श्रृंगी ऋषि सेवा समिति द्वारा ऋषि आश्रम स्थित महादेव मंदिर पर महारुद्राभिषेक व हवन का आयोजन किया गया। जिसमे आसपास के सैंकड़ों लोगो ने भाग लिया और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजा विधि विधान के साथ पंडित राजन कुमार झा के द्वारा कराया गया। समिति के सदस्य मदन झा के द्वारा बताया गया कि सभी का यह मानना है कि इस मंदिर का निर्माण 15 वीं शताब्दी में हुआ और शिवलिंग 8 वीं से 9 वीं शताब्दी से यहां स्थापित है। यहाँ के पुजारी मोहन झा तथा स्थानीय लोगो का कहना है कि जो लोग आज तक इस स्थान पर सच्चे मन से आते है वह कभी खाली नहीं जाते हैं। लोगों का कहना है कि ये स्थान रामायण में भी वर्णित है इसीलिए  सरकार से अपील करते है कि जल्द से जल्द इसे विशेष स्थल का दर्जा मिले। इस पूजा और हवन में समिति के शामिल सदस्यों मे
नारायण मिश्र, सुमित झा,
नीरज कुमार मिश्र, मनीष झा,नंदन झा गोविंद झा विकाश झा अमरेश झा जयंत मिश्र विवेक मिश्र केशव मिश्र प्रदीप झा श्रवण मिश्र शंकर मिश्र अभिजीत झा आदि मौका पर मौजूद रहे।


Popular posts
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं लखीमपुर से कवि गोविंद कुमार गुप्ता
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image