महिलाओं को राहत देती उत्तराखण्ड पुलिस की यह मुहीम, व्हट्सएप मैसेज से मिल रही तुरंत पुलिस सहायता : अशोक कुमार

 


देहरादून (आफताब खान) । अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के निर्देशन में माह फरवरी में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी। जिसमें महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। माह फरवरी से माह मई तक महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन पर कुल 1017 शिकायतें और संदेश प्राप्त हुए, जिन पर सम्बन्धित जनपद के माध्यम से कार्यवाही कर निस्तारण किया गया।*


*अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस संवेदनशील है। महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यही है महिलाओं को शिकायत या सूचना देने में आसानी हो। लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में आसानी हो। महिलाएं व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पीड़ित घटना से जुड़े फोटोग्राफ और वीडियो भी भेज सकती हैं, जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिल सके।


Popular posts
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं लखीमपुर से कवि गोविंद कुमार गुप्ता
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image