जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक


राम कुमार ब्यूरो चीफ समस्तीपुर 
जिलाधिकारी समस्तीपुर की अध्यक्षता में रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंडों की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय में बीते दिन की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्की करण निश्चय योजना की प्रखंडवार समीक्षा की।


मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में डब्लू आई एम सी मॉडल के अंतर्गत क्रियान्वित सभी वार्डों की कार्य स्थिति (पीएचइडी एवं पंचायती राज विभाग द्वारा) की समीक्षा की गई।


मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली निश्चय योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के मुख्य बिंदु रहे-
1. कार्य प्रारंभ वार्डों की कुल संख्या
2. कार्य पूर्ण वार्डों की कुल संख्या
3. एमबी बुक योजनाओं की कुल संख्या


जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आवंटित राशि की गड़बड़ी होने पर संबंधित व्यक्ति/ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निदेश दिया।


जिला पदाधिकारी ने सर्व साधारण में मास्क वितरण की प्रखंडवार समीक्षा की और इसे शत प्रतिशत पूर्ण करने का निदेश दिया।


जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बाढ़ के दौरान पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु पशु कैंप के लिए स्थान चिन्हित कर प्रतिवेदन तैयार करने का निदेश दिया।


जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना एवं वास स्थल क्रय सहयोग योजना की भी समीक्षा की।


आवास योजना की लंबित प्रथम इंस्टॉलमेंट राशि लाभुकों के खाते में अंतरित करने का निदेश जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया।


जल जीवन हरियाली अंतर्गत भूमिहीन विस्थापित लोगों को वास स्थल क्रय सहायता योजना के अंतर्गत सहायता राशि दिया जाएगा।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
सफेद दूब-
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
ठाकुर  की रखैल
Image