जमुई:प्रवासी मजदूरों की छह सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना

 


जमुई से प्रशान्त किशोर



बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जमुई जिला कांग्रेस और महिला कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस भवन में सांकेतिक धरना दिया गया। इस कार्यक्रम में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष पालन करते हुए हाथों में झंडे एवं मांगों को लेकर तख्तियों लिए हुए धरना में भाग लिए।
धरना कार्यक्रम के मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि सांकेतिक धरना के माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन से 6 सूत्री मांगे किया जा रहा है।जिसमें मुख्य रूप से लॉक डाउन के दौरान राज्य वापसी कर रहे मृत मजदूरों की सूची सरकार द्वारा प्रदेश कांग्रेस को सौंपी जाए।सूची के आधार पर मृतकों के परिजनों को यथासंभव सहायता एवं उनके परिवार को उचित मुआवजा सरकार दे। साथ ही अन्य राज्यों में अभी भी फंसे सभी प्रवासी श्रमिक बंधुओं को सरकार द्वारा यथाशीघ्र सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाकर उन्हें एवं उनके परिवार को खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस मौके पर कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष देवी कुमारी दिवाकर सिंह धर्मेंद्र पासवान निवास सिंह रंजीत श्रीवास्तव परमेश्वरी सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं यमुनानगर हरियाणा से कवियत्री सीमा कौशल
Image