बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी मे कमला वियर का किया निरीक्षण 

- कमला वियर को वराज के रूप में परिवर्तित करने हेतु प्रस्ताव देने का निदेश


मीर शहनवाज


मधुबनी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बुधवार को भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित कमला नदी के तटबंधों एवं कमला वियर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मे बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार को भारतीय सीमा क्षेत्रों में तटबंधों को और अधिक उंचा करने एवं मजबूत करने का निदेश मिला। तत्पश्चात कमला नदी पुल के निरीक्षण उपरांत वियर के समीप सचिव, जल संसाधन  संजीव हंस, विभाग के अभियंता गण एवं जिलाधिकारी, डाॅ० निलेश रामचन्द्र देवरे द्वारा वियर को वैराज में परिवर्तित  कर कमला नदी के जल को सिंचाई हेतु प्रजेंटेशन को दिखाया गया। जिसे मुख्यमंत्री द्वारा सराहा गया।  
मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग, बिहार, संजय झा, मुख्य सचिव, बिहार, दीपक कुमार, सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, संजीव हंस एवं अन्य अभियंताओं के साथ विचार-विमर्श किया। और कमला वियर को वराज में परिवर्तित करने हेतु प्रस्ताव देने का निदेश दिया गया। वराज में परिवर्तित होने से सिंचाई क्षमता में भारी बढ़ोतरी होगी, जिससे मिथिलांचल के किसानों का काफी फायदा होगा। मुख्यमंत्री, द्वारा नरूआर स्थित टूटे तटबंधों की मरम्मति का भी निरीक्षण किया गया। विदित हो कि नरूआर के टूटे हुए तटबंधों पर आई आई टी ,रूड़की द्वारा तटबंध के टूटने के कारणों का अध्ययन कराया गया है, और तकनीकी सेवाएं ली गयी है। आई आई टी से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा के उपरांत सर्वोतम एवं आधुनिकतम तकनीक का उपयोग करते हुए ब्रीच क्लोजर का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में आयरन शीट पायलिंग और जियो बैग पिचिंग तकनीक का उपयोग बिहार में पहली बार हो रहा है। आयरन शीट को 12 मीटर नीचे तक डालने के कार्य का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस दौरे मे निरीक्षण किया गया।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image