जमुई से प्रशान्त किशोर
बिहार जनसंवाद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे बिहार में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया।जमुई शहर स्थित निजी होटल के सभागार में जमुई विधान सभा की वर्चुअल रैली आयोजित की गई। भरचुअल रैली कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कोरोना महामारी के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से सरकार द्वारा जारी जनसरोकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी।जमुई में आयोजित वर्चुअल रैली के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को कार्यकर्ताओं ने सुना। जमुई में आयोजित वर्चुअल रैली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष से जमुई विधानसभा प्रभारी पिंकी कुशवाहा भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह पूर्व विधायक अजय प्रताप जमुई जिला प्रभारी कुमार प्रणव भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रकाश भगत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास सिंह महिला जिलाध्यक्ष साधना सिंह गोपाल कृष्ण पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह बृजनंदन सिंह त्रिपुरारी सिंह बृजेश कुमार सिंह राज किशोर सिन्हा सोनेलाल पासवान राहुल भवेश सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।