भेल हरिद्वार में महिला पाई गई कोरोना पॉजिटिव
डाक्टर सहित सभी किए गए होम कोरेंटाइन 

हरिद्वार। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार की रात हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में जहा पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1845 हो गई थी वही अभी सबसे सुरक्षित माने जाने वाले बीएचईएल हरिद्वार के एक कर्मचारी की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसकी पुष्टि सीएमओ सरोज नैथानी व बीएचईएल के पीआरओ माणिकताला द्वारा की गई है। 

जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मिली महिला सुभाष नगर की रहने वाली है ,और अपने आंख के ऑपरेशन के लिए भेल हॉस्पिटल में आई थी ,तभी सुरक्षा की दृष्टि से उसका प्राइवेट लैब से टेस्ट 13 जून को कराया गया था। जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीआरओ मणिकताला के अनुसार इसकी सुचना हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग सहित सीएमओ सरोज नैथानी को दे दी गई है और सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल को सेनेटिज कर ओपीडी एक दिन के लिए बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भेल कर्मचारी स्टील फाउण्ड्री में कार्यरत है।  भेल प्रशासन ने पॉजिटिव महिला के पति सहित उसके सम्पर्क में आने वाले आँखों के डाक्टर और टेक्नीशियन को होम कोरोंटाइन कर दिया है। इतना ही नहीं कोरोना पॉजिटिव आई महिला और उनके  पति  के सम्पर्क में आने वालो सूचि तैयार की जा रही है। वही हरिद्वार 03 और पॉजिटिव केस सामने आये है। जिनमे 02 रुड़की और एक भगवानपुर से है। जिसकी पुष्टि बउव द्वारा की गई है।इसके साथ हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 215 हो गई है ,जबकि 83 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घरो को जा चुके है। 

Popular posts
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं लखीमपुर से कवि गोविंद कुमार गुप्ता
Image
पितृपक्ष के पावन अवसर पर पौधारोपण करें- अध्यक्ष डाँ रश्मि शुकला
Image