भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कांग्रेस पर बोला हमला,

 


कहा चीन से पैसा लेने वाले कांग्रेस नेता बताएं कि उनका चीन से क्या रिश्ता 
चीन को भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब, उनके मनसूबे किए नेस्तनाबूद: श्याम जाजू 
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की वर्चुअल रैली को किया संबोधित 


देहरादून ।     भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन से पैसा लेने वाले कांग्रेस नेता बताएं कि उनका चीन से क्या रिश्ता है? कांग्रेस का चीन से पैसा लेना व वहां की कम्युनिस्ट पार्टी से समझौता करना देश के साथ धोखा है। जाजू ने यह बात कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की वर्चुअल रैली में कही। रैली की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने की। भाजपा प्रदेश प्रभारी जाजू ने कहा कि चीन भारत की सीमा पर भारत विरोधी गतिविधियां कर रहा है। उसने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया और उसके प्रयासों को असफल कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि हम शांति चाहते हैं। लेकिन यदि कोई उकसाएगा तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा । दूसरी ओर कांग्रेस है चीन से पैसा लिया और उसका हिसाब तक नहीं दिया। साथ ही कांग्रेस नेताओं की भाषा भी देश हित मे न होकर चीन के पक्ष में दिखाई देती है। कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।जाजू ने अनुच्छेद 379, 35 ए, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक के फैसलों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी विस्तार से जिक्र किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री जी के हाथों में पूर्णरूप से सुरक्षित है। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी चल रहे हैं।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image