अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मचारियों को दी गयी भावभीन विदाई

हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह रावत उप निरीक्षक श्याम सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। हे0कॉ0 बलवन्त सिंह रावत का जन्म 15 मई 1960 को हुआ एवं  10 अक्टूबर 2001 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त बलवन्त सिंह रावत को 08 फरवरी 2017 को हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। बलवन्त सिंह रावत मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी है।
  यह पुलिस विभाग में आने से पूर्व सेना से भी सेवानिवृत्त हुये है। बलवन्त सिंह रावत के द्वारा पुलिस विभाग में 18 वर्ष 07 माह 21 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। बलवन्त सिंह रावत भर्ती होने के पश्चात से जनपद हरिद्वार में ही नियुक्त रहे है। वहीं उ0नि0 श्याम सिंह का जन्म 15 मई 1960 को हुआ एवं  01 जनवरी 1979 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त  श्याम सिंह को  14 नवम्बर 2006 को हेड कानि0 एवं 11 फरवरी 2011 को उ0नि0(वि0श्रे0) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। श्याम सिंह मूल रूप से जनपद रूद्रप्रयाग के मूल निवासी है। श्याम सिंह के द्वारा पुलिस विभाग में 41 वर्ष 04 माह 30 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। उ0नि0 श्याम सिंह जनपद हरिद्वार के साथ ही चमोली, पौड़ी गढ़वाल एवं देहरादून मंे भी नियुक्त रहे है।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस द्वारा सेवानिवृत हुए दोनों पुलिस कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी,तथा इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये उनके अधिवर्षता ,सेवानिवृत्ति, स्वस्थ एवं समृद्धशाली हो सके। इसके लिए समस्त पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाऐं देते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी वे अपने आप को पुलिस परिवार का सदस्य समझते रहेंगे।


 


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image