होली गीत

 



होली खेलें श्याम यमुना जी के तीर ।


सख़ी चल ना सही यमुना जी के तीर ।


राधा   रानी  सँग  रास  रचावें,


गोरे  बदन  में   रँग  लगावें,


सारी गोपियन के जियरा मे उठ गयी पीर ।


सखी चल ना सही  यमुना  जी  के तीर ।


होली   खेलें  श्याम  यमुना जी  के तीर ।


होली  के रँग  सारा  गोकुल  रँगा  है  ,


फूलन की  बगियन में यौवन  जगा है ,


सखी   तन मे उमंगे हैं मनवा  अधीर ।


सखी चल ना सही यमुना जी के तीर ।


प्रेम के  रँग सखि कभी  न उतरें ,


यमुना  जी  से भी  हैं ये  गहरे  ,


प्यारे  मोहन के  रँग  रँगी  मैं ,


होठों मे हँसी सखी नयनन मे नीर
 
सखी चल ना सही यमुना जी  के तीर 


होली  खेलें  श्याम यमुना जी के तीर ।


          सुषमा दीक्षित शुक्ला


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image