छात्रा को भगाने की नहीं  दर्ज हुई प्राथमिकी

रिपोर्ट अजीत कुमार सेठ


 जौनपुर। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के सादी गंज मोहल्ले की एक किशोरी बोर्ड की परीक्षा देने चार दिन पहले गयी थी और वापस नहीं लौटी। उसके पिता ने कोतवाली में दिये गये तहरीर में एक युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है उसका कहना है कि अ भी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। इस बारे में मछली शहर के प्रभारी निरीक्षकने बताया है कि बुधवार को तहरीर मिली है। प्रकरण की छानबीन की जा रही है। सादी गंज मोहल्ले के रफीक अहमद ने पुलिस को दिये गयेतहरीर में बताया है कि 29 फरवरी को उसकी 17 वर्शीया पुत्री फौजदार इण्टर कालेज मछली शहर में परीक्षा देने गयी थीलेकिन शाम तक नहीं लौटी तो उसे खोजने पर पता चला कि विनोद कुमार अग्रहरि जो सादीगंज में एक व्यक्ति का भांजा है उसने मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर भगाया है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। रफीक का कहना है कि चार दिन  पहले तहरीर दिया गया था लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image