शिव स्तुति


सर की जटा में गंगा राजे, गले में नाग की माला..
हाथ में त्रिशूल डमरू राजे, तू जग का रखवाला ......
ओम नमः शिवाय....


श्याम वर्ण है भस्म अंग तेरे सिर पर चंद्र बिराजे
वृषभासन, हे नीलकंठ ,तेरे दर पै डंका बाजे
ओम नमः शिवाय.. ओम नमः शिवाय....


बाम भाग में शैल सुता अरू गणपति साथ विराजे..
रूप चतुर्भुज है कराल तू व्याघ्रासन पर छाजै..
ओम नमः शिवाय.... ओम नमः शिवाय....


शंभू सुरेश जय महेश तेरी सब जग महिमा गाए...
शरण में तेरी आके बंदे हैं हम शीश झुकाए...
ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय......
.🌹🙏🙏.........................🌹🙏


विजेंद्र कुमार तिवारी
बिजेंदर बाबू
गैरतपुर
मांझी, सारण
मोबाइल नंबर 7250299200


Popular posts
सफेद दूब-
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
जीवन के हर क्षेत्र में खेल महत्वपूर्णः संजय गुलाटी, भेल में अन्तर इकाई बास्केटबाल टूर्नामेंन्ट
Image
साहित्यिक परिचय : बिजेंद्र कुमार तिवारी
Image
मर्यादा पुरुषोत्तम राम  (दोहे)
Image