करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका बाल बाल बची

 


ब्यूरो रिपोर्ट
सीतापुर। आज सुबह 8:30 बजे के आसपास मोहनी पुत्र खुशीराम घर के बगल में उपले पाथने के लिए निकली थी। वापस आने पर बगल के खेत में साकिर पुत्र स्वर्गीय अब्राहिम ने खेत के चारों तरफ करंट दौड़ा रखा था। कि मोहनी वापस आती कि उसके पहले करंट लगने पर बेहोश हो गई जब घर वालों को पता चला तो स्थानीय लोगों की मदद से मोहनी को आनन-फानन लहरपुर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको तुरंत सीतापुर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों की मदद से मोहनी को करीब 4 घंटे बाद होश आया साकिर से पूछने पर पता चला तो शाकिर ने बताया कि हमने गायों के अतिक्रमण से परेशान होकर हमने करंट तार खेत के चारों तरफ लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ प्रधान कमल किशोर ने भी अपनी बाग के चारो और करंट लगा रखा है। ऐसी एक घटना 1 हफ्ते पूर्व हो चुकी है। शौच  के लिए गई एक महिला वापसी करते समय महिला का हाथ तार को छू गया जिससे महिला बेहोश हो गई। वह भी ऐसे काम गांव के अंदर हो रहे हैं। यह जानलेवा जाल बिछाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान कमल किशोर ने बाग में मधुमक्खी पालन भी करवा रखा है। जिससे की आम जनमानस को सुबह शौच के लिए निकलना पड़ता है। तो उन्हें यही डर लगा रहता है। कि कहीं हम मधुमक्खी के शिकार में न फंस जाएं वा यह काम गांव के अंदर किए जा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है। करंट से जुड़ी खेतों की लाइन हटाई जाए और तो और या घटना किसी के साथ हो सकती है। आखिर कौन होगा इसके जिम्मेदार प्रधान या सरकार ऐसा काम करने वालों के खिलाफ उक्त कार्रवाई की जाए  जब गांव का मौजूदा प्रधान ने अपने खेतों के चारों तरफ करंट दौड़ा रखा है। तो आम लोगों को क्या कहा जाए।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं वरिष्ठ कवियत्री नोरिन शर्मा जी दिल्ली से
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं इंदौर मध्यप्रदेश से हेमलता शर्मा भोली बेन
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं गोविन्द कुमार गुप्ता जी लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश
Image
दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल पर लाइव हैं अनिल कुमार दुबे "अंशु"
Image