दिल्ली हिंसा के मद्देनजर एलर्ट के चलते प्रशासन ने बरत रही सतर्कता

 


क्षेत्र की सुरक्षा को चार सेक्टर में बांटा |


खेतासराय,मानीकला और गुरैनी में जुमा मस्जिदों पर पुलिस की रही तैनाती।



यूसुफ खान
खेतासराय(जौनपुर)।
               नागरिक संसोधन बिल को लेकर दिल्ली हुई हिंसा के मद्देनजर सूबे में एलर्ट के चलते प्रशासन खासी सतर्कता बरत रही है।जुमा मस्जिदों पर सुरक्षा के लिहाज से हर बीट में तैनाती रही।पूरे सुरक्षा को चार सेक्टर में बांटी गई थी।गुरैनी और मानीकला में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही।आतिसंवेदनशीलता के चलते सीओ और एसडी खुद निगरानी कर रहे थे।
        खेतासराय कस्बे में नागरिकता संसोधन बिल को लेकर अब तक किसी तरह का आंदोलन नही हुआ फिर भी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद प्रशासन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में अधिक सतर्कता बरत रही है।जुमा के चलते खेतासराय में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा और सीओ जितेंद्र कुमार दूबे पेट्रोलिंग करते दिखे। सुरक्षा के लिहाज़ से एक प्लाटून पीएसी के साथ ब्रज वाहन भी मुस्तैद रहा।कस्बे के सभी जुमा मस्जिद के एलावा मानीकला और गुरैनी में पुलिस बल ने अधिके सतर्कता बरती।इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने 'दैनिक भास्कर' को बताया कि शासन के एलर्ट के चलते जुमा मस्जिदों पर खासी सतर्कता बरती गयी।पूरे सुरक्षा को चार सेक्टर बांटा गया।शांति में खल डालने वालों पर पैनी निगाह है।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image