भाजपा नफ़रत की राजनीति कर रही है :आजम खां

 



दिल्ली के तर्ज़ पर बिहार के लोग भी बीजेपी के मंसूबे को करेंगे ध्वस्त 


मनेछा में रुककर पत्रकारों से की वार्ता |



खेतासराय(जौनपुर)।
                 समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष आज़म खान ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी सिर्फ़ जाति धर्म और नफ़रत की राजनीति कर रही है।सूबे में विकास ठप पड़ा है, इस बार के बजट में प्रदेश के लोगो को गुमराह किया गया है, लोगों का मुलभूति समस्या से पीछा छूट नही रहा है।
               श्री खां मनेछा में मीडियाकर्मियों से वार्ता कर रहे थे।वे लखनऊ से जौनपुर जाते समय यहाँ थोड़ी देर रुके थे।
          उन्होंने कहा कि योगी सरकार को विकास से कोई लेना देना नही है,सिर्फ़ धुर्वीकरण में लगे हुए है।एक  प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर समाजवादी पार्टी शुरू से ही इस काले कानून का विरोध कर रही है।ये देश सभी का है लेकिन बीजेपी के लोग सिर्फ़ नफ़रत फैला रहे है।उन्हों कहाँ की इतिहास गवाह है कि तानाशाह का अन्त निश्चित है।पहले दिल्ली के लोगों ने बीजेपी मनसूबे को ध्वस्त किया है,अब बिहार की बारी है।ये पूछे जाने पर आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में महिलाओं पर पुलिसिया कार्रवाई के बाबत उन्होंने सीधे जवाब न देकर कहा कि हमारी पार्टी हमेशा शोषितो के साथ है।श्री खां ने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत प्रधामनंत्री जी मोदी जी कर रहे है लेकिन विदेश नीति पूरी तरह फेल है।इस मौके पर प्रमुख रूप से असलम खान,अशोक यादव,सिराज खा, गोरे यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image