मीना पाण्डेय : साहित्यिक परिचय

 




नाम - मीना पांडेय 
पति का नाम - बिमलेंदु भूषण पांडेय 
माता पिता का नाम -चंद्रावती देवी व् चंद्रधर उपाध्याय 
जन्मतिथि - 09 / 10  /  1965 
जन्म स्थान - छपरा ( बिहार )
शिक्षा  - बी . ए 
रूचि -घूमना ,खूब पढ़ना और खूब लिखना 
लेखन विधा -लघुकथा   ,कविता , हाइकू    , बाल  कविता  
चल भास नं  - 9691686153 
Email - meenapandey2903@gmail.com 
पता -meena pandey
26,latest corner, shree nagar extension, Ravi nagar, near mata ji ka mandir ,INDORE (M  P ) 452001


 


बुनियाद
दोपहर का सारा काम निपटा ,थोड़ा आराम करने वह कमरे में आ गयी I जाने क्यों कुछ दिनों से उसे इस पुश्तैनी घर की दीवारें अधिक पुरानी व् ढहती सी प्रतीत होने लगी थीं I 
बच्चे स्कुल से आ कमरे में ही खेल रहे थे ,बिस्तर पर लेट वह अपनी आँखे मूँद सोने का उपक्रम करने लगी किन्तु मन में कुछ कुछ चलना बंद नही हुआ I 
कुछ सालों में कितना बोझ आ गया था उस पर ,सास पूर्णरूपेण बिस्तर की ही होकर रह गयी थीं उनके साथ साथ सामाजिक आर्थिक जिम्मेदारियाँ भी ,तिस पर इस महंगाई में बच्चों की बेहतर शिक्षा ,परवरिश !! बैल की तरह खटते हैं दोनों पति -पत्नी ,फिर भी अपनी कमाई से एक खुद का घर भी नही ....लगता हैपूरा जीवन यूँ ही निकल जाएगा ,सोचा उसने I घुटन सी होने लगी उसे I तभी उसके कानो में आवाज़ आई - 
" भैया, चलो बिजनेस -बिजनेस खेलते है I "
" ठीक है छोटू ,मैं बिजनेस मीटिंग में जा रहा हूँ ,तुम माँ- पापा का ख्याल रखना I "
" ठीक है भैया ,वैसे ही न ,जैसे माँ पापा दादी का रखते है I "
" हां ,वैसे ही !"
" भैया ,फिर मैं मीटिंग में जाऊँगा ,और आप ख़याल रखना I "
यह सुनकर उसकी आँखे खुल गयी ,मन का सारा गुबार धुंआ हो उड़ने सा लगा I


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
सफेद दूब-
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
ठाकुर  की रखैल
Image