जीवन की पहचान


==============

जीवन एक चुनौती सामना करना होगा।

जीवन है संग्राम अंत तक लड़ना होगा।।

====================

जीवन  है  साहस  संकल्प  ईरादों  का।

जीवन है दुःख का अम्बार विवादों का।।

कँटीले पथरीले पथ पर चलना होगा।

जीवन है संग्राम अंत तक लड़ना होगा।।

===================

जीवन है एक स्वप्न सत्य का समझ करें।

जीवन  है  प्रतिज्ञा  अपने  समक्ष  करें।।

कर्मवीर बन प्रण पर प्राण गँवाना होगा।

जीवन है संग्राम अंत तक लड़ना होगा।।

====================

जीवन है अवसर सब कृत्य-कलापों का।

जीवन  है  संगीत  शुभ संवादों  का।।

जीवन के ढीले तारों को कसना होगा।

जीवन है संग्राम अंत तक लड़ना होगा।।

====================

जीवन है सुन्दरता साथ-समूहों का।

जीवन है मुस्कान प्यार वजूदों का ।।

प्रेम " नीर " घट-घट भावों से भरना होगा।

जीवन है संग्राम अंत तक लड़ना होगा।।

====================

जीवन एक चुनौती सामना करना होगा।

जीवन है संग्राम अंत तक लड़ना होगा।।

====================
निर्भय 'नीर'
एकमा सारण बिहार


Popular posts
अस्त ग्रह बुरा नहीं और वक्री ग्रह उल्टा नहीं : ज्योतिष में वक्री व अस्त ग्रहों के प्रभाव को समझें
Image
गाई के गोवरे महादेव अंगना।लिपाई गजमोती आहो महादेव चौंका पुराई .....
Image
पीहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Image
ठाकुर  की रखैल
Image
कोरोना की जंग में वास्तव हीरो  हैं लैब टेक्नीशियन
Image