स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन का गठन

स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन का हुआ गठन


बिधूना ( औरैया )। दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत शिवपुर के ग्राम बिकूपुर में स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन का गठन किया गया है। समूह के सदस्यों ने सर्वसम्मति से ग्राम संगठन समूह का नाम हिमालय रखा। इसमें मायादेवी अध्यक्ष रमा देवी कोषाध्यक्ष मोनी देवी को सचिव संध्या सेंगर को बीओ सहाय का अमरवती को उपाध्यक्ष चुना गया। संगठन के गठन के मौके पर राधा देवी रिंकी देवी सोनी सेंगर आईसी आरपी अर्चना देवी समूह सखी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
इस मौके पर समूह सखी अर्चना देवी ने कहा कि की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पैसे की छोटी-छोटी बचत कर अपनी आर्थिक स्थिति आसानी से मजबूत कर सकती है। उन्होंने कहा कि कि आज के समय में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न कारीगरी के धंधे अपनाकर महिलाएं अपनी पारिवारिक स्थिति शोधन कर सकती हैं।
इस मौके पर स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन की अध्यक्ष माया देवी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने की जरूरत है।स्ल


Popular posts
सफेद दूब-
Image
भोजपुरी भाषा अउर साहित्य के मनीषि बिमलेन्दु पाण्डेय जी के जन्मदिन के बहुते बधाई अउर शुभकामना
Image
जीवन के हर क्षेत्र में खेल महत्वपूर्णः संजय गुलाटी, भेल में अन्तर इकाई बास्केटबाल टूर्नामेंन्ट
Image
साहित्यिक परिचय : बिजेंद्र कुमार तिवारी
Image
मर्यादा पुरुषोत्तम राम  (दोहे)
Image